MP : मैहर में पारिवारिक विवाद पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर फांसी पर लटका पति..!

MP : मैहर में पारिवारिक विवाद पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर फांसी पर लटका पति..!

प्रेषित समय :20:35:21 PM / Mon, Apr 21st, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर


पलपल संवाददाता, मैहर। एमपी के मैहर स्थित लालपुर गांव में आज जग्गू कोल नामक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी द्विजी पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। पत्नी द्विजी को खून से लथपथ हालत में छोड़कर जग्गू ने घर की दूसरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला की हालत को देखते हुए शासकीय अस्पताल पहुंचाया।  
                               पुलिस अधिकारियों के अनुसार लालपुर गांव मैहर में रहने वाले जग्गू कोल उम्र 50 वर्ष का पत्नी द्विजी कोल से पारिवारिक बातों को लेकर आए दिन विवाद होता रहा। आज दोपहर के वक्त भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिससे गुस्साए जग्गू ने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी द्विजी पर हमला कर दिया। हमले में महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर परिवार के सदस्यों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, इस बीच जग्गू दौड़कर घर की उपरी मंजिल पर पहुंचा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने जग्गू को भागते देखा तो पीछा करते हुए पहुंचे। देखा तो जग्गू फांसी के फंदे पर झूल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला द्विजी बाई को तत्काल अमरपाटन स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सतना के जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं जग्गू के शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-