गया/संवाददाता. बिहार और झारखंड प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं से वंचित एवं पिछड़ों गांवों की पीड़ा हो अथवा कभी बिहार एवं झारखंड प्रदेश नक्सली हिंसा की रिपोर्टिंग अथवा पं बंगाल में विधानसभा चुनाव में जाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग देश के कई महानगरों से प्रकाशित एवं प्रसारित प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य कर रहे.
वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्र को उनके गृह क्षेत्र आयोजित बिहार श्रमजीवी पत्रकार संघ के टिकारी अनुमंडल इकाई द्वारा आज एक बैठक के दौरान अंगवस्त्र पहनाकर एवं श्री कृष्ण -राधारानी की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर टिकारी अनुमंडलीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह माला पहनाकर स्वागत किया. वहीं अंगवस्त्र पहनाकर एवं श्री कृष्ण -राधारानी की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया. इस अवसर टिकारी प्रखंड के टिकरी, कोंच,गुरारु एवं परैया के काफी पत्रकार उपस्थित रहे.इस बीच अनिल मिश्र द्वारा पत्रकारों के हितों में किये गये कार्यों की सराहना करते हुए. भविष्य में भी इनको द्वारा पत्रकारों के प्रति जवाबदेही की बात कही गई.

