जबलपुर. यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खान-पान सेवाओं में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की पैंट्रीकारों का सघन निरीक्षण किया गया.
यह सघन जांच (फोर्ट्रेस चेक) वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/यात्री सेवा देवेश सोनी एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुन्नार सिंह द्वारा की गई. निरीक्षण के दौरान जबलपुर स्टेशन पर कुल 12 पैंट्रीकारों की सघन जांच की गई. जांच में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में कार्रवाई की गई.
- 03 पैंट्रीकारों में अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 60,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया.
- खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए सीएचआई द्वारा पके हुए भोजन के 02 नमूने, जिसमें 01 बिरयानी एवं 01 सब्जी शामिल हैं, लिए गए.
- वैध पहचान पत्र के बिना कार्य कर रहे वेंडरों के 13 मामले पाए गए, जिनसे नियमानुसार कुल 13,890 रुपये का शुल्क वसूल किया गया.
जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दरों पर खान-पान सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पैंट्रीकारों एवं खान-पान सेवाओं की नियमित रूप से जांच की जाती है. अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


