एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग में जीता पहला मेडल, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग में जीता पहला मेडल, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम को सिल्वर

प्रेषित समय :14:14:33 PM / Sun, Sep 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला टीम ने 10 मीयर एयर राइफ इवेंट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता है. एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद की तिकड़ी ने दमदार खेल दिखाया और कुल 1898.0 का स्कोर हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. पहले नंबर पर चीन रहा जो गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहा.

ये मैच में चीन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता है. महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में पिछला बेस्ट स्कोर 1902 था, जो चीन ने 2025 एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में बनाया था. इस बार चीन ने 1904.02 का स्कोर किया. जापान 1897.1 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

सोनम 634.1 अंकों के साथ भारत की टॉप स्कोरर रहीं. उनके बाद इलावेनिल ने 633.5 अंक हासिल किए और विदर्शा ने 630.4 अंक हासिल किए. इलावेनिल और सोनम ने इंडिविजुअल फाइनल के लिए भी क्वालिफाई किया है. उनके स्कोर ने उन्हें फाइनलिस्ट की लिस्ट में जगह दिलाई. इलावेनिल और सोनम आज ही होने वाले आठ महिलाओं के इंडिविजुअल फाइनल में डबल जीत की कोशिश करेंगी.

ये इन एशियाई खेलों में भारत का पहला जीता हुआ मेडल है. इससे पहले एमएमए फाइटर सुचिका तारियाल मेडल पक्का करने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं. उन्होंने महिलाओं के ट्रेडिशनल एमएमए 60 किलोग्राम भारवर्क इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का किया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-