जबलपुर. ट्रेन में चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी हर्ष खंगार पिता बलराम खंगार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रजवई, थाना मझौली, जिला जबलपुर को थाना जीआरपी जबलपुर द्वारा गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद किया गया.
जीआरपी के मुताबिक आरोपी को 19 सितम्बर को दस्तयाब कर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने करीब 6 माह पूर्व कटनी से देवरी जाते समय कटनी-भुसावल पैसेंजर ट्रेन के स्लीपर कोच से एक पीठू बैग चोरी करना स्वीकार किया. आरोपी के अनुसार बैग में टैबलेट, पावर बैंक, दो पेन ड्राइव, 8,000 रुपये नगद, एटीएम कार्ड एवं कपड़े थे. आरोपी ने टैबलेट को 4,000 में बेच देना तथा अन्य सामान को अपने पास रखना बताया.
आरोपी के कब्जे से एक काले रंग का शाओमी कंपनी का पावर बैंक एवं दो सिल्वर रंग की पेन ड्राइव, कुल कीमत 3,000 रुपये बरामद कर विधिवत जप्त की गई. आरोपी के विरुद्ध पूर्व अपराध अभिलेख पाए जाने एवं प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के मार्गदर्शन में प्र.आर. 22 संतोष कुमार चौबे, सउनि नरेश चौधरी, आरक्षक भूपाल सिंह एवं प्र आर हरस्वरूप शर्मा (आरआईबी),रेल रक्षा समिति सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

