जबलपुर मेडिकल कालेज मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो की हालत गंभीर

जबलपुर मेडिकल कालेज मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो की हालत गंभीर

प्रेषित समय :15:13:27 PM / Mon, Sep 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में धनपुरी बरेला में हुए एक्सीडेंट में घायल मरीज को लेकर मेडिकल कालेज लेकर जा रही एम्बलेंस बीती रात 12 बजे के लगभग सदर सीईओ बंगले के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मरीज व चालक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए नजदीक  के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर किया गया। 
                                    बताया गया है कि धनपुरी बरेला रोड पर हुई दुर्घटना में घायल मरीज को लेकर एम्बुलेंस मेडिकल कालेज के लिए रवाना हुई। एम्बुलेंस जब केंट सीईओ बंगले के सामने से गुजर रही थी, इस दौरान चालक अपना संतुलन खो बैठा जिससे एम्बुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक व मरीज को गंभीर चोटें आई। इस बीच मरीज के परिजन कार से पीछे पीछे आ रहे थे। जिन्होने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस में फंसे चालक और मरीज को बाहर निकालने में मदद की। मरीज के सिर से लगातार खून बह रहा था और वह स्ट्रेचर पर था। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मरीज के पीछे कार से आ रहे संदीप जैन ने बताया कि एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी। कैंट थाने के एसआई ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस को क्रेन की मदद से सड़क किनारे कराया गया। मरीज बरेला थाना क्षेत्र के धनपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-