जमुई. बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. उसने मंगलवार को पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की. इस पर पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
सूत्रों की माने तो आरोपी उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था, जहां दोनों स्टूडेंट घूमने गए थे. पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिख रहा युवक नंदन है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में सभी 6 लोगों की गिरफ्तार कर लिया है. इनमें तीन 35 से 40 साल की उम्र के हैं, जबकि तीन नाबालिग हैं.
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के सुहिता अनुपम ने बताया, नंदन पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और उसके पैर में गोली लगी. पुलिस ने एक अन्य आरोपी हरेराम को भी गिरफ्तार किया है. वो भी जंगल वाले इलाके में छिपा था. पुलिस से बचने के लिए वो भाग रहा था, इसी दौरान गिरने से उसका पैर टूट गया. आरोपी को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर यह कार्रवाई की है.
19 सितंबर को हुई थी बदसलूकी
घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है. दोनों पीडि़त बच्चे 10वीं क्लास में पढ़ते हैं. शनिवार को ट्यूशन के बाद दोनों जमुई स्थित मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे. लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और इसके बाद ये घटना हुई. बिहार के जमुई में छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेडख़ानी और अश्लील हरकतें की गई. उसके दोस्त के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की. छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.
प्राइवेट पार्ट टच किया
दोनों स्टूटेंड्स के साथ करीब 1 घंटे तक अभद्रता की गई. इस दौरान दोनों ने भागने के लिए कई बार संघर्ष किया. इस दौरान नंदन छात्रा का पीछा करता है और उसे पीछे से पकड़ लेता है. वीडियो में आरोपी छात्रा के साथ जबरदस्ती करता दिखाई देता है. पहले आरोपी ने छात्रा को पीछे से पकड़ा, इसके बाद वो उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखते हुए गोद में उठा लेता है. ये हरकत देखकर छात्र तुरंत अपनी दोस्त को बचाने के लिए वहां पहुंचता है और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करता है. दोनों के बीच खींचतान होती है. छात्र किसी तरह अपनी दोस्त को छुड़ा लेता है. इसके बाद भी आरोपी दोनों को परेशान करने और रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. दोनों बच्चे लगातार वहां से निकलने की कोशिश करते रहते हैं.
छेडख़ानी कांड पर सियासत गरमाई
इस घटना पर बिहार की सियासत गरमायी हुई है. छात्रा से दरिंदगी पर सियासी घमासान हुआ. विपक्ष ने कहा, बिहार में गुंडाराज और अराजकता है, जिसे सत्ता पक्ष ने नकारा. सरकार का कहना है-सबको सख्त सजा मिलेगी. पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

