एमपी के हर विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे स्टेडियम और हेलीपेड, देखें मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

एमपी के हर विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे स्टेडियम और हेलीपेड, देखें मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

प्रेषित समय :15:48:30 PM / Tue, Sep 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भोपाल. मध्य प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा, साथ ही हेलीपैड भी बनाए जाएंगे. यह निर्णय मंगलवार को मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में लिये गये, जिसमें कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई. कैबिनेट की बैठक की जानकारी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कश्यप ने मीडिया को दी.

मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि मंगलवार को मोहन कैबिनेट की बैठक में कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई. जनविश्वास अभियान के तहत हर शुक्रवार के दिन सारे प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र के अंदर या फील्ड में रहते हैं. जनता की समस्याएं उन्हीं के द्वार पर जाकर सुनते हैं. 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का आयोजन है, इसलिए धार्मिक मान्यताओं के कारण झाकियों और आयोजन के कारण जनता की समस्याएं सुनने के लिए 26 सितंबर को जारी रहेगा.

25 सितंबर को भोपाल से होगा सुगम बस सेवा का शुभारंभ

चैतन्य कश्यप ने बताया कि कैबिनेट में महत्वपूर्ण विषयों को लाया गया. इसमें मध्यप्रदेश में रोडवेज बंद होने और फिर से परिवहन सेवा का शुभारंभ 25 सितंबर को किया जा रहा है. इस दिन 350 बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इसमें नितिन गडकरी के शामिल होंगे. रूट और आम यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए वर्तमान बसों का उपयोग करते हुए इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा. 2030-31 तक 14981 बसों को चलाएंगे. इसका उद्देश्य यह है कि दूरदराज के गांव में इस सेवा से जुड़ सके. सीसीटीवी कैमरे भी रहेंगे. जीपीएस सिस्टम रहेगा, जिससे यात्रियों को पता चलता रहे कि बस कितना लेट हो रही है या कितनी दूर है. इस सेवा का व्यवस्थित मॉडल हम बना रहे हैं. सरकार अपनी कोई बस नहीं लगा रही है, सारे के सारे बस ऑपरेटरों की भागीदारी के साथ ही सुविधाओं की मॉनिटरिंग भी हो. एक वैज्ञानिक तरीके से पूरे मॉडल को विकसित कर रहे हैं. सीएम मोहन यादव स्वयं इसके अध्यक्ष भी हैं और पूरे देश में इस तरह का यह पहला मॉडल है.

हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे स्टेडियम, हेलीपेड

चैतन्य कश्यप ने बताया कि एक और फैसला खेल जगत के लिए हुआ है. मध्यप्रदेश की हर विधानसभा में एक-एक स्टेडियम बनाया जाएगा. इसके लिए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की अवधारणा बनाई गई है, जिसमें इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स होंगे. मल्टीपर्पस काम्पलेक्स होंगे. जमीन की उपलब्धता और रोड की कनेक्टिविटी को देखते हुए इसे डेवलप किया जाएगा. बच्चे वहां अपनी खेल प्रतिभा को निखार पाएंगे. यह पहली बार हो रहा है कि विधानसभा और ब्लाक लेवल पर संसाधनों के साथ खेल परिसर बनाए जाएंगे. इसका नाम रखा गया है मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स. इसे अगले 5 सालों में 960 करोड़ की लागत का प्रावधान किया है. 140 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां खेल की सुविधा नहीं है. 90 जगह है, जिसे अपडेट करेंगे. इसमें नई चीज जोड़ रहे हैं, इन कॉम्प्लेक्स के बीच हेलीपेड भी बनेगा, जिससे एयर एंबुलेंस की सेवा गांव-गांव तक पहुंचाई जा सके. यह मैदान के बीच में बनेगा, जो हमेशा उपलब्ध रहेगा. यह अपने आप में नया प्रयोग है.

डेंटल कॉलेज में बढ़ेंगी सीटें

इंदौर के दंत चिकित्सा महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने के लिए पदों का सृजन किया गया है. 63 सीटों की जगह 100 सीटें की जाएगी, ग्रेजुएट के लिए भी 35 से 44 सीटें की जाएंगी. इसके साथ ही 9 हजार 61 करोड़ की कार्ययोजना की निरंतरता, जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं, इन सबकी योजनाओं के लिए स्वीकृति दी गई.

ये फैसले भी हुए

चैतन्य कश्यप ने बताया कि पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के अंदर एक रिपोर्ट आई है कि 2037 तक आज भी हम ऊर्जा में सरप्लस मानते हैं, उद्योगों का जो जाल बिछा रहे हैं. मध्यप्रदेश ने 2037 की मांग को देखते हुए 1800 + 900 मेगावाट को पर्चेस करने का फैसला लिया है.

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम बड़ी उपलब्धि

चैतन्य कश्यप ने बताया कि तीन करोड़ 88 लाख दीपक मध्यप्रदेश में प्रज्वलित हुए. उज्जैन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आए थे, उन्होंने 32 लाख से अधिक दीपक प्रज्वलित हुए, यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के लिए प्रधानमंत्री के प्रति भावना प्रकट करने का अवसर रहा है. आशीर्वाद के दीये के साथ ही रक्तदान का भी बडा आयोजन हुआ. पूरे प्रदेश में 1100 स्थानों पर रक्तदान किया गया. उज्जैन में ही 25 हजार रक्तदान यूनिट का आयोजन सफल हुआ. इसी कार्यक्रम की अगली कडिय़ों में 24-25 सितंबर को वडनगर से वाराणसी तक मोटरसाइकिल यात्राएं निकल रही हैं और उनको प्रधानमंत्री स्वयं संबोधित करेंगे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-