एमपी: इंदौर में ऊपर से नीचे गिरी लिफ्ट, 7 लोग घायल, पंजाब से आए 6 मेहमान भी हादसे का शिकार

एमपी: इंदौर में ऊपर से नीचे गिरी लिफ्ट, 7 लोग घायल, पंजाब से आए 6 मेहमान भी हादसे का शिकार 

प्रेषित समय :19:36:33 PM / Tue, Sep 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर के नवलखा इलाके के स्नेह नगर में एक कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट दूसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गई. हादसे के समय लिफ्ट में 7 लोग सवार थे. सभी घायल हो गए. अंकित ढीगरा को पैर में गंभीर चोट आई है. बाकी घायलों को भी चोट आई हैं. पुलिस के मुताबिक हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पंजाब से आए 6 मेहमान भी लिफ्ट में थे

लिफ्ट गिरने से घायल हुए लोगों में पंजाब से इंदौर आए 6 मेहमान भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक ये सभी मनोज ढीगरा के यहां मिलने आए थे. हादसे के वक्त सभी लिफ्ट से नीचे आ रहे थे. घायलों में अंकित, मुस्कान खीर, हरविंदर कुमार, रमेश कुमार, शुभम, आशा और अनिता शामिल हैं. इनमें अंकित को सबसे ज्यादा चोट लगी है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी.

4 लोगों की क्षमता, लिफ्ट में सवार थे 7

कॉम्प्लेक्स के चौकीदार लखन ने बताया कि लिफ्ट में क्षमता से ज्यादा लोग सवार हो गए थे. लिफ्ट में अधिकतम 4 लोगों के जाने की चेतावनी वाला नोटिस भी लगा हुआ है. इसके बावजूद हादसे के वक्त 7 लोग लिफ्ट में चले गए. चौकीदार के मुताबिक लिफ्ट से अचानक आवाज आने लगी और केबल टूटने से लिफ्ट गिर गई. अंदर मौजूद लोग घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे. इसके बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की.

40 साल पुरानी लिफ्ट, पहले भी हो चुका हादसा

इंदौर में हादसे के बाद कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट की हालत पर भी सवाल उठ रहे हैं. बताया गया है कि यहां लगी लिफ्ट करीब 40 साल पुरानी है और लंबे समय से इसके मेंटेनेंस का काम भी बाकी है. कॉम्प्लेक्स में ए,बी,सी और डी चार ब्लॉक हैं. जानकारी के मुताबिक ष्ठ ब्लॉक की लिफ्ट पहले भी 2 बार गिर चुकी है. बताया जा रहा है कि लंबे समय से कुछ लोग मेंटेनेंस के पैसे जमा नहीं कर रहे 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-