जबलपुर. एमपी के जबलपुर में रानीताल स्थित गणेश पंडाल के पास चल रहे जुआंफड़ में उस वक्त भगदड़ मच गई. जब पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी. पुलिस ने मौके से सात जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर 1 लाख 20 हजार रुपए जब्त किए है. पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआंएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
बताया गय है रानीताल गेट न. 1 के सामने गणेश पण्डाल के सामने पिछले कुछ दिनों से लगातार जुआंफड़ संचालित किया जा रहा था. जहां पर आसपास क्षेत्र के जुआंड़ी एकत्र हो रहे थे. पुलिस ने यहां पर घेराबंदी कर दबिश तो जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई. पुलिस ने मौके से संजय राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी रानीताल गेट न. 1 प्यारेलाल बाबा के पास लार्डगंज, राहुल चौबे उम्र 38 वर्ष निवासी जगदीश अखाडे के पीछे रानीताल, सत्यम श्रीवास उम्र 30 वर्ष निवासी यादव कालोनी के पास, देवेन्द्र कुमार सोंधिया उम्र 33 वर्ष निवासी रानीताल गेट न. 1, नवीन टेंट हाउस, आशीष पटेल उम्र 44 वर्ष निवासी रानीताल गेट न. 1 के पास, शिवा यादव उम्र 36 वर्ष निवासी एकता चौक गढा, गोविंदा सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी सूजी मोहल्ला गोहलपुर को गिरफ्तार कर फड़ से नगद 1 लाख 20 हजार 200 रूप्ये तथा ताश के 52 पत्ते जब्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी. जुआडियों के पकडने में एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया, (भा.पु.से.) , नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर शुभम सिंह ठाकुर (भा.पु.से.), के नेतृत्व में थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य एवं थाना प्रभारी विजय नगर धीरज राज थाना लार्डगंज के प्रधान आरक्षक हरिओम मिश्रा, राजेन्द्र सिलावट, आरक्षक राहुल, थाना विजय नगर के प्रधान आरक्षक सुरेश दुबे, रामेश्वर की सराहनीय भूमिका रही.

