नई दिल्ली. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की एक साल बाद वापसी हुई है. जब कि कुछ दिन पहले चोटिल हुए रचिन रविंद्र टीम में नहीं चुने गए हैं. मिचेल सैंटनर टीम की कप्तानी करेंगे. यह सीरीज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी.
16 खिलाडिय़ों में 7 तेज गेंदबाज शामिल
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को काफी मजबूत किया है. बोर्ड ने 16 खिलाडिय़ों की टीम में 7 प्रमुख तेज गेंदबाजों को शामिल किया है. जिसमें लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, एडम मिल्ने और नाथन स्मिथ के नाम शामिल हैं. हेड कोच रॉब वॉल्टर का कहना है कि वर्कलोड मैनेज करने के लिए सात तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया गया है.
रचिन रविंद्र टीम से बाहर
ऑलराउंडर रचिन रविंद्र कंधे की चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. रविंद्र एक प्रोमो शूट के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके ठीक होने में अभी लगभग छह हफ्ते लगने की उम्मीद है. उनका लक्ष्य 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुरू होने वाली भारत के खिलाफ ओडीआई सीरीज के लिए उपलब्ध होना है. हेड कोच रॉब वाल्टर को उम्मीद है कि रविंद्र वनडे सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे.
एडम मिलने की एक साल बाद वापसी
न्यूजीलैंड के 34 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज एडम मिल्ने एक साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था. मिल्ने अब तक 243 ञ्ज20 मैच (जिनमें से 56 अंतरराष्ट्रीय हैं) खेल चुके हैं.
न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप की उप-विजेता है
इस साल खेले गए ञ्ज20 वर्ल्ड कप में भारत विनर और न्यूजीलैंड की टीम रनर अप रही थी. दोनों टीमें मार्च में हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार आमने सामने होंगी.
न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड
फिन एलन, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स, जैक फाउल्क्स, माइकल ब्रैसवेल, एडम मिल्ने, मिचेल सैंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, जैकब डफी, डैरिल मिचेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, नाथन स्मिथ, लॉकी फर्ग्यूसन. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चार शहरों में खेली जाएगी. इसके बाद दोनों टीमें पांच वनडे और दो टेस्ट मैच भी खेलेंगी.
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20आई 22 अक्टूबर: हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा टी20आई 24 अक्टूबर: हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा टी20आई 27 अक्टूबर: हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
चौथा टी20आई 30 अक्टूबर: ईडन पार्क, ऑकलैंड
पांचवां टी20आई 1 नवंबर: सेडन पार्क, हैमिल्टन.


