रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने अपने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का फैसला किया है. मोर बिजली ऐप (Mor Bijli App) के जरिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराने में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राजधानी रायपुर में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे.
रायपुर नगर वृत्त-एक के अधीक्षण अभियंता एम. विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन (उपभोक्ता क्रमांक) और पहचान पत्र (आधार) में दर्ज नाम में अंतर होने के कारण ऑनलाइन ई-केवाईसी की प्रक्रिया अटक रही थी. इस तरह की नाम में भिन्नता या दस्तावेज से जुड़ी अन्य शिकायतों को दूर करने के लिए अब प्रत्येक सप्ताह शिविर का आयोजन होगा.
शिविर की मुख्य बातें:
कब होगा आयोजन: हर सप्ताह गुरुवार को.
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक.
स्थान: रायपुर नगर वृत्त-एक के अंतर्गत आने वाले सभी नगर संभाग (Sub-Division) कार्यालय.
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है, वे निर्धारित दिन और समय पर अपने नजदीकी बिजली संभाग कार्यालय पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं और अपना ई-केवाईसी का कार्य पूरा कराएं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

