भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अदालत चौराहे पर बुधवार को जिला अदालत के वकीलों का सड़क पर खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है. नाराज वकीलों ने जिला अदालत के बाहर के पूरे चौराहे पर चक्काजाम कर अदालत के वरिषण अधिवक्ता से बीती रात मारपीट करने वाले जहांगीराबाद टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इधर, मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस विभाग ने भी बड़ा एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है.
वकील राकेश रावल के मारपीट मामले में अधिवक्ताओं के विरोध के बाद जहांगीराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजन सिंह अहिरवार, आरक्षक यश लखेरा और रामस्वरूप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई से अधिवक्ता संतुष्ट नहीं है.
वकील से मारपीट के विरोध में अधिवक्ता काम बंद कर सड़क पर उतर आए है. भोपाल के वीआईपी इलाके जेल पहाड़ी पर जाम लगा है. वकीलों ने कहा कि टीआई का निलंबन नहीं एफआईआर होना चाहिए. चारों तरफ से सड़क जाम कर दिया है.
जहांगीराबाद टीआई पर वकील से मारपीट का आरोप
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग चल रही थी. इस दौरान पुलिस ने सीट बेल्ट नहीं लगाने पर वकील की कार को रोक लिया. इस मामले में जहांगीराबाद थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर वकील से मारपीट का आरोप लगाया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अधिवक्ताओं ने जहांगीराबाद थाना का घेराव किया
वकील से मारपीट के विरोध में अधिवक्ताओं ने जहांगीराबाद पुलिस थाना का घेराव कर दिया. अधिवक्ताओं ने जहांगीराबाद थाना प्रभारी राजन अहिरवार पर मारपीट के आरोप लगाए.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

