जबलपुर पुलिस ने भोपाल से पकड़ा कुख्यात नकबजन पप्पू मल्लाह,10 लाख के जेवर बरामद, लड़कों को देता था ट्रेनिंग

जबलपुर पुलिस ने भोपाल से पकड़ा कुख्यात नकबजन पप्पू मल्लाह,10 लाख के जेवर बरामद, लड़कों को देता था ट्रेनिंग

प्रेषित समय :19:35:01 PM / Mon, Sep 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। जबलपुर की तिलवारा पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के सरगना प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके और चोरी का सोना खरीदने वाले व्यापारी जय प्रकाश सोनी के पास से करीब 10 लाख रुपए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पप्पू मल्लाह पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 3 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
                                बताया गया है कि राहुल मिश्रा के अर्नव विहार स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 22 मार्च को सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए थे। राहुल मिश्रा अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। उन्हें सीसीटीवी कैमरे से अलर्ट मैसेज मिलने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने इस मामले में धारा 331(4) और 305(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पहले तीन आरोपी सूरज गोंड, विजय बैरागी और लखनलाल पटेल को पकड़ा था। पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि प्रेमनाथ मल्लाह ही इस घटना का मुख्य आरोपी है। वह चोरी से पहले रेकी करता था और बाद में चोरी का सामान बेचता था। घटना के बाद से प्रेमनाथ फरार था। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आखिर में उसे भोपाल के गांधीनगर से गिरफ्तार कर लिया।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-