बीजेपी ने 36 राज्यों में प्रभारी व सह-प्रभारी किए नियुक्त, विप्लव देव को एमपी का प्रभारी बनाया, इन्हें भी अहम जिम्मेदारी

बीजेपी ने 36 राज्यों में प्रभारी व सह-प्रभारी किए नियुक्त, विप्लव देव को एमपी का प्रभारी बनाया, इन्हें भी अहम जिम्मेदारी

प्रेषित समय :15:48:19 PM / Wed, Sep 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठनात्मक ढांचे को धार देते हुए देश भर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है. जिसमें मध्य प्रदेश का प्रभारी विप्लव देव व सहप्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा को बनाया गया है.

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग) से राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. सूची में कई पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ सांसदों और दिग्गज संगठन रणनीतिकारों को अहम राज्यों का जिम्मा सौंपा गया है. सूची के अनुसार, पार्टी ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताया है.

मध्य प्रदेश- प्रभारी विप्लव कुमार देव व सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा को बनाया गया है.

उत्तर प्रदेश: पार्टी के वरिष्ठ रणनीतिकार श्री विनोद तावड़े और श्री जगदीश पटेल को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि श्रीमती मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और श्री अनंत ओझा सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

पश्चिम बंगाल व तेलंगाना: संगठन महामंत्री रह चुके श्री सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना दोनों महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभारी बनाया गया है. पश्चिम बंगाल में श्री लाल सिंह आर्य, श्री राजेंद्र सिंह और श्रीमती पिंकी कुशवाहा सह-प्रभारी बनाए गए हैं.

पंजाब: वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, जबकि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा और श्रीमती (डॉ.) अलका गुर्जर सह-प्रभारी होंगे. इसके अलावा सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर का भी जिम्मा मिला है.

उत्तराखंड व तमिलनाडु: पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु दोनों राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है. उत्तराखंड में नई दिल्ली से सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी बनाया गया है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-