BCCI का बड़ा ऐलान: मुथूट फिनकॉर्प बना भारतीय क्रिकेट का नया टाइटल स्पॉन्सर

BCCI का बड़ा ऐलान: मुथूट फिनकॉर्प बना भारतीय क्रिकेट का नया टाइटल स्पॉन्सर

प्रेषित समय :18:07:22 PM / Thu, Sep 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए नया टाइटल स्पॉन्सर तय हो गया है. कोच्चि आधारित वित्तीय सेवा कंपनी मुथूट फिनकॉर्प को भारतीय क्रिकेट के आगामी दो घरेलू सीजनों के स्पॉन्सरशिप अधिकार सौंपे गए हैं. यह समझौता 31 मार्च 2028 तक के लिए हुआ है.

35 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दिखेगा 'ब्लू मुथूट' का जलवा
इस नए करार के तहत भारतीय सरजमीं पर खेले जाने वाले लगभग 35 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कंपनी की ब्रांडिंग 'ब्लू मुथूट' के नाम से देखने को मिलेगी. इन मुकाबलों में 10 टेस्ट, 12 एकदिवसीय (ODI) और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं. इसके अलावा, भारत के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स के अधिकार भी इसी स्पॉन्सरशिप का हिस्सा होंगे.

केरला वनडे से होगी नई शुरुआत
यह डील तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है. 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही घरेलू वनडे सीरीज से दर्शकों को मैदान पर नया स्पॉन्सर नजर आएगा. खास बात यह है कि सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित हो रहा है, जो मुथूट ग्रुप का गृह राज्य भी है.

प्रति मैच 4.85 करोड़ की बोली की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डील लगभग 4.85 करोड़ रुपये प्रति मैच के बेस प्राइस के आसपास तय हुई है. हालांकि, BCCI की ओर से अंतिम वित्तीय आंकड़ों की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है. 1997 में स्थापित मुथूट फिनकॉर्प के इस कदम से भारतीय क्रिकेट के स्पॉन्सरशिप बाजार में एक नया अध्याय जुड़ गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-