जबलपुर. एमपी के जबलपुर में चिरायु अस्पताल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह चाय की चुस्कियां ले रहे एक युवक को शातिर बदमाशों ने अपना शिकार बना लिया. पलक झपकते ही स्कूटर सवार तीन अज्ञात बदमाश युवक के हाथ से मोबाइल झपटकर हवा में गायब हो गए.
पुलिस के अनुसार प्रदीप पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी सुहागी अपने किसी रिश्तेदार की देखरेख और तीमारदारी के लिए चिरायु अस्पताल आए हुए थे. सुबह प्रदीप चाय पीने बाहर निकले. इस दौरान प्रदीप ने अपने घर पर फोन लगाने के लिए जेब से अपना मोबाइल फोन निकाला और बात करने लगे तभी स्कूटर से आए बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया.
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले. शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिनहोने लुटेरों को पकडऩे के लिए पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है ताकि स्कूटर और तीनों आरोपियों का सुराग मिल सके. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इन शातिर झपटमारों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

