जबलपुर के पनागर में हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा, सगे भाईयों ने दिया था वारदात को अंजाम, भाई, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

जबलपुर के पनागर में हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा, सगे भाईयों ने दिया था वारदात को अंजाम, भाई, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

प्रेषित समय :15:37:39 PM / Sat, Sep 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर के पनागर स्थित ग्राम केवलारी में गगन शर्मा के घर से लाखों रुपए के जेवर चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. चोरी की वारदात आटो चालक आशीष चौबे ने की थी. जिसमें उसके भाई अभिषेक चौबे व पत्नी ज्योति चौबे ने साथ दिया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 लाख रुपए के जेवर व घटना में प्रयुक्त आटो बरामद किया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्राम लमती में रहने वाले गगन शर्मा 13 सितम्बर को पत्नी की बड़ी बहन निवासी धार को छोडऩे परिवार सहित रेलवे स्टेशन गए थे. इसके बाद वे रात को परिजनों सहित अपने माता पिता के घर वत्सला पैराडाइस कृषि उपज मंडी के पास रुक गए. इस दौरान चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया. पड़ोसी राजेन्द्र सोनी ने चोरी होने की खबर दी, जिसपर गगन शर्मा तत्काल घर पहुंच गए. देखा तो घर के सामने शटर का ताला टूटा है, किचिन के पास ग्रिल के गेट मे लगा कुंदा भी टूटा था ताला नहीं था 2 आलमारियों के लॉक टूटे थे, जिसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, 6 चूड़ी, 1 हार, 1 जोड़ी झुमकी, 1 जोड़ी टाप्स, 8 अंगूठी, 4 चैन, 3 लाकेट, 2 हाय, 1 ब्रेसलेट, 1 हाथ फूल, 7 जोड़ी टाप्स तथा चांदी के जेवर गायब थे.

पुलिस ने मामले की जांच कर सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो एक नीले रंग का ऑटो पनागर जियों पेटोल पम्प से डिवाइडर को कॉस कर अंधरे में खड़ा दिखा जिसकी गतिविधी संदग्धि लगीं, जिसे आगे देखने पर लगभग रात 1-04 बजे गगन शर्मा के घर के सामने रूका व टार्च की लाइट दिखी, जिसका पीछा करने से उपरोक्त ऑटो में केप्री गोल्ड लोन का विज्ञापन वाला हुड लगा हुआ नजर आ रहा था. पुलिस क ो जांच में पता चला कि उक्त आटो आशीष चौबे निवासी ग्राम केवलारी का है, घर पर दबिश दी गई तो आशीष चौबे व उसका भाई अभिषेक घर से फरार मिले, पूछताछ में पता चला कि आशीष गाडरवारा व अभिषेक बिहार में है. उक्त आटो साले दुर्गेश तिवारी निवासी गोसलपुर के नाम पर है. अभिषेक जैसे ही बिहार से आया तो पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया. वहीं आशीष चौबे अस्पताल में भरती रहा, जो खबर मिलते ही फरार हो गया.

पुलिस को आशीष की पत्नी ज्योति ने पूछताछ में चोरी के जेवर के संबंध में बताया कि 1-1 चेन आशीष एवं अभिषेक द्वारा ली गई है. बाकी जेवर घर में रखे है, पुलिस ने उक्त जेवर बरामद कर लिया. इसके बाद आशीष जैसे ही बहन के घर से लौटा तो उसने भी दबिश देकर पकड़ लिया. पुलिस को पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि उक्त चोरी की वारदात भाई अभिषेक के साथ मिलकर की थी.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी-
-अभिषेक उर्फ गुड्डू पिता संतोष चौबे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम केवलारी थाना पनागर
-आशीष पिता संतोष चौबे उम्र 36 वर्ष निवासी  ग्राम केवलारी थाना पनागर
-ज्योति पति आशीष चौबेे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम केवलारी थाना पनागर

आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए जेवर-
आरोपियों की निशादेही पर घर पर छिपाकर रखे चोरी के जेवर सोने का एक मंगलसूत्र बडा पेडेन्ट लगा, 1 हार धागा लगा, 6 नग कंगन, 3 चेन,  2 जोड  झुमकी, 2 जोड कान की बाली, 3 जोड सोने के टाप्स, एक सेट हथफूल ब्रेसलेट, एक पेंडेल लाकेट सफेद मोती सहित, दो हाय,  4 नग अंगूठी, एक रूबी लगी अंगूठी, 1 डायमंड लगी सोने की अंगूठी, 3 नाक की लोंग, चार गुरिया, एक जोड सोने के नजरिया काले मोती लगे चांदी की एक हाय,  चांदी की बिछिया, 1 चांदी का सिक्का, चांदी की गणेश मूर्ति,   एक मूंगा माला, तीन नग लोटा, एक नग ग्लास पीतल का इस प्रकार कुल 30 तोला सोने के जेवरात, कीमती लगभग  45,00,000/- रूपये के तथा तथा  घटना मे प्रयुक्त आटो, सब्बल व आटो का हुड जप्त करते हुये तीनों आरोपियों कों प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आशीष चौबे के विरूद्ध पूर्व से 4 अपराध मारपीट, चोरी, एवं एक्सीडेंट के पंजीबद्ध है.

आरोपियों को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका-आरोपियों को पकडऩे व चुराये हुये जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी पनागर डीएसपी  श्री विपिन सिंह के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, प्रधान आरक्षक मनीष कुमार, अजीत पटेल, आरक्षक राहुल अहिरवार, ऋषि रोहित, नवनीत सोनी, महिला आरक्षक मीना सुमन की सराहनीय भूमिका रही .

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-