जबलपुर : बरगी बांध से अब 13 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी, नर्मदा में उफान, निचले इलाकों में बाढ़ के हालात

जबलपुर : बरगी बांध से अब 13 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी, नर्मदा में उफान, निचले इलाकों में बाढ़ के हालात

प्रेषित समय :13:43:22 PM / Sat, Sep 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में बीते दिनों हुई जोरदार बारिश से जलस्तर तेजी से ऊपर चढऩे लगा. बांध की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जलस्तर को नियंत्रित दायरे में बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने पानी निकासी की रफ्तार बढ़ा दी है.

शनिवार सुबह 11 बजे बांध के 7 अतिरिक्त जलद्वार खोले गए. इससे पहले शुक्रवार शाम 6 बजे 6 गेट खोले गए थे. वर्तमान में बांध के कुल 13 गेट खुले हुए हैं. इन सभी द्वारों को औसतन 1.83 मीटर की ऊंचाई तक उठाया गया है. जलद्वारों से लगभग 2714 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी के बहाव क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है. 

बांध प्रबंधन के अनुसार जलाशय में आवक का स्तर करीब 941 क्यूमेक दर्ज किया गया है. वर्तमान में वर्षा की स्थिति में कुछ स्थिरता देखी जा रही है, परंतु ऊपरी इलाकों से आने वाले जलप्रवाह पर नियंत्रण कक्ष से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है, जिससे आवश्यकता पडऩे पर तत्काल आगामी कदम उठाए जा सकें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-