जबलपुर. एमपी के जबलपुर में प्रेमसागर स्थित भोला नगर में आज दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घ्मृतक युवक करण अपने साथी के साथ खड़ा था, तभी दो बाइक पर सवार होकर चार लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस और प्रेमसागर चौकी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया.
पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5 बजे प्रेमसागर निवासी करण पावड़े अपने साथी के साथ खड़ा था. इसी दौरान बाइक से दो अज्ञात युवक पहुंचे और बिना किसी से बात किए करण पर गोली चला दी. मौके पर तीन-चार राउंड फायरिंग की गई. गोलियों की आवाज सुनते ही चौराहे पर भगदड़ मच गई. इसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमलावरों के भागने के बाद लोगों ने करण को जमीन पर पड़ा देखा.
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक करण की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उसे विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस मृतक के परिजन और परिचितों से पूछताछ कर रही है. साथ ही चौराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके. हत्या की वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

