मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक सार्वजनिक शौचालय में संदिग्ध केमिकल की गंध से दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है. मामला गोरेगांव (पूर्व) स्थित राम मंदिर इलाके का बताया जा रहा है. यहां शौचालय के अंदर दोनों युवक बेहोश हालत में मिले. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. दोनों को बेहोशी की हालत में ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां
डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे सार्वजनिक शौचालय में केमिकल की गंध से दो लोगों के दम घुटने की सूचना मिली. घटना पारसी पंचायत गेट के सामने, मृणालताई ब्रिज के पास हुई. मृतकों की पहचान 24 वर्षीय प्रभाकर धनिवार और 18 वर्षीय भाविन देसाई के रूप में हुई है. अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, दोनों को रात करीब 12 बजे अस्पताल लाया गया था.
की जी रही है पूरे मामले की जांच
सुबह 3:49 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एंबुलेंस, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बीएमसी के वार्ड कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया. कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंचीं. फिलहाल, शौचालय में केमिकल की गंध कहां से आई और दोनों युवकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या किसी सफाई या अन्य काम के दौरान कोई जहरीला रसायन इस्तेमाल किया गया या घटना की कोई और वजह थी? इसकी जांच की जा रही है.
इलाके में दहशत का माहौल
मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है. दोनों युवकों की सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही होगा. पब्लिक टॉयलेट को फिलहाल बंद कर दिया गया है और वहां से सैंपल लिए जा रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि आगे की जानकारी जांच के बाद दी जाएगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

