शहपुरा टोल प्लाजा पर आज से वसूली बंद, लोगों को राहत

शहपुरा टोल प्लाजा पर आज से वसूली बंद, लोगों को राहत

प्रेषित समय :17:46:06 PM / Sun, Sep 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर-हिरन नदी मार्ग के वाहन चालकों को राहत मिली है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली आज दोपहर 12 बजे से कुछ समय के लिए रोक दी है. अब सभी गाडिय़ां बिना टोल दिए निकल सकेंगी.

शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज के पास एप्रोच रोड खराब होने और निर्माण काम के कारण टोल वसूली रोकी गई है. वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक मोडऩे से यात्रियों को हो रही परेशानी और आर्थिक बोझ कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है. मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन खराब एप्रोच रोड को ठीक कर रहा है. एनएचएआई ने साफ किया है कि ओवरब्रिज का काम पूरा होने और रास्ता ठीक होने तक टोल नहीं लिया जाएगा, जिसके बाद ही टोल टैक्स फिर से शुरू करने पर फैसला होगा. टोल वसूली बंद होने पर भी, टोल प्लाजा पर सभी जरूरी इंतजाम रखेगा. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरे, लाइटिंग की देखभाल जारी रहेगी. सुरक्षित ट्रैफिक के लिए कर्मचारी भी रहेंगे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-