जबलपुर में नकाबपोश बदमाशों ने वृद्ध महिला को बनाया निशाना, गले से सोने की चैन छीनकर भागे

जबलपुर में नकाबपोश बदमाशों ने वृद्ध महिला को बनाया निशाना, गले से सोने की चैन छीनकर भागे

प्रेषित समय :15:35:29 PM / Sun, Sep 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पंजाब बैंक कॉलोनी, चेरीताल में सुबह-सुबह एक ऐसी दुस्साहसिक घटना घटी जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. पूजा के लिए फूल चुन रही एक 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला को शातिर लुटेरे ने दिनदहाड़े अपना शिकार बनाया और पलक झपकते ही सोने की चेन झपटकर हवा में ओझल हो गया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुबह टहलने या बाहर निकलने से भी डरने लगे हैं.

बताया गया है कि पंजाब बैंक कॉलोनी चेरीताल निवासी 67 वर्षीय श्रीमती दीप्ति सुखात्मे अपने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक खाली प्लॉट के पास थीं. सुबह की पहली किरण के साथ वे शांत माहौल में भगवान की पूजा के लिए परिजात के खूबसूरत फूल बटोर रही थीं. उन्हें क्या पता था कि चंद कदमों की दूरी पर कोई वहशी दरिंदा उनकी खुशियों और वर्षों की कमाई पर नजर गड़ाए बैठा है.श्रीमती दीप्ति सुखात्मे ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

किराए के मकान का बहाना, और फिर मारा झपट्टा-

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक वहां एक मोटरसाइकिल पर सवार लगभग 30-32 साल का एक संदिग्ध युवक पहुंचा. उसके सिर पर सफेद गमछा बंधा हुआ था ताकि उसकी पहचान छुपाई जा सके. शातिर बदमाश ने बेहद शातिर तरीके से महिला के पास आकर किराए पर मकान लेने की बात पूछी. बुजुर्ग महिला ने सहृदयता दिखाते हुए उसे शिवनगर कॉलोनी की तरफ देखने की सलाह दी. जैसे ही महिला ने बातचीत खत्म की, बदमाश ने दीप्ति सुखात्मे के गले पर जोरदार झपट्टा मारकर सोने की चैन लूटकर भाग निकला. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-