शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

प्रेषित समय :10:04:07 AM / Mon, Sep 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 161 अंक की गिरावट के साथ 73,734 पर खुला. लेकिन मार्केट खुलते ही बड़ी बिकवाली आ गई. सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 1.17 फीसदी या 880 अंक की गिरावट के साथ 73,025 पर ट्रेड करता दिखा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.19 फीसदी या 272 अंक की गिरावट के साथ 22,872 पर ट्रेड करता दिखा.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के सभी 30 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे. सबसे अधिक गिरावट कोटक महिंद्रा बैंक में 1.70 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.64 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.63 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 1.61 फीसदी देखने को मिली. इसके अलावा, एचयूएल, बीईएल, एसबीआई, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस, इटरनल और एशियन पेंट के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली.

सभी सेक्टर्स में गिरावट

शुरुआती कारोबार में सारे सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे. सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 1.84 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.74 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.38 फीसदी और निफ्टी मेटल में 1.18 फीसदी देखने को मिली. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.42 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.11 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.34 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 1.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-