अधारताल थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की वारदात, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

अधारताल थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की वारदात, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

प्रेषित समय :15:46:10 PM / Tue, Sep 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में अधारताल स्थित शोभापुर ब्रिज के पास मोबाइल झपटमारी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गनपत उर्फ लकी गौंड़ उम्र 18 वर्ष मूल रूप से ग्राम अतरिया (थाना गोसलपुर) का रहने वाला है और वर्तमान में शोभापुर अधारताल स्थित गोवर्धन इंडस्ट्रीज प्लास्टिक फैक्ट्री में मशीन चलाता है, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. घटना 28 सितंबर 2026 की शाम लगभग 7 बजे की है. गनपत फैक्ट्री से पैदल ही किराना दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था और रास्ते में अपने पोको कंपनी के मोबाइल फोन पर बात कर रहा था.

इसी दौरान, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पीछे से आए और बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने चलते-चलते उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया. इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में भगाकर मौके से फरार हो गए. पीडि़त की शिकायत के आधार पर थाना अधारताल में बीएनएस की धारा 304 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश तेज कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-