रीवा-आनंदविहार-रीवा ट्रेन कैमा होकर नहीं चलेगी, रेलवे बोर्ड ने पूर्व अधिसूचना रद्द की, सतना होकर ही चलाई जायेगी

रीवा-आनंदविहार-रीवा ट्रेन कैमा होकर नहीं चलेगी, रेलवे बोर्ड ने पूर्व अधिसूचना रद्द की, सतना होकर ही चलाई जायेगी

प्रेषित समय :19:42:26 PM / Tue, Sep 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुचारु रेल परिचालन के मद्देनजर ट्रेन संख्या 12427/12428 रीवा–आनंद विहार टर्मिनस–रीवा एक्सप्रेस पूर्ववत सतना होकर ही चलेगी, पूर्व में कैमा कार्ड लाइन होकर चलाने की जो अधिसूचना जारी की गई थी, उसे रेलवे बोर्ड ने रद्द कर दी है.

रेलवे बोर्ड द्वारा अगस्त माह में जारी अधिसूचना के माध्यम से ट्रेन संख्या 12427/12428 रीवा–आनंद विहार टर्मिनस–रीवा को सगमा–कैमा कॉर्ड लाइन के रास्ते, सतना स्टेशन को बाय पास करते हुए संचालन संबंध में अधिसूचित किया गया था .

इस संबंध में अब रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नवीन अधिसूचना के अनुसार अगस्त माह में जारी उक्त निर्देशों को आगामी सूचना तक स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है, अत: आगामी सूचना तक ट्रेन संख्या 12427/12428 रीवा–आनंद विहार टर्मिनस–रीवा का वर्तमान निर्धारित मार्ग (वाया सतना) यथावत रहेगा. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन के मार्ग एवं संचालन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अधिकृत रेलवे सूचना माध्यमों पर ही भरोसा करें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-