मुझे बचाना नहीं कहकर तिलवारा घाट के छोटे पुल से कूदी युवती, मची चीख पुकार, हड़कम्प

मुझे बचाना नहीं कहकर तिलवारा घाट के छोटे पुल से कूदी युवती, मची चीख पुकार, हड़कम्प

प्रेषित समय :16:05:42 PM / Tue, Sep 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में तिलवारा घाट पर उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब एक युवती ने छोटे पुल से यह कहते हुए उफनाती नर्मदा नदी में छलांग लगा दी कि मुझे बचाना नहीं..! युवती को नदी में कूदते देख लोगों में हड़कम्प मच गया, इस बीच कुछ लोगों ने युवती को बचाने की कोशिश की लेकिन वह लहरों के बीच गुम हो गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाम के वक्त तिलवारा नर्मदा नदी के घाट किनारे कुछ लोग सामान्य रूप से स्नान कर रहे थे. तभी अचानक यह युवती छोटे पुल पर पहुंची. इससे पहले कि घाट पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते या उसे रोक पाते, उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी. घटना के वक्त मौके पर मौजूद स्थानीय नाविक चिंटू बर्मन उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम घाना ने अपनी तुरंत पानी में छलांग लगा दी.

चिंटू ने बिजली की तेजी से युवती की तरफ नाव और तैरकर पहुँचने की कोशिश की, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के आगे उनकी कोशिशें दम तोड़ गईं. जब तक वह उस तक पहुंचते, तब तक बदकिस्मत युवती पानी की अथाह गहराइयों में ओझल हो चुकी थी. सूचना मिलते ही तिलवारा थाने की पुलिस दल-बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पानी में सघन तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस  आसपास के थानों में गुमशुदा युवतियों की जानकारी खंगाली जा रही है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-