रेल न्यूज: कटनी साउथ–मालखेड़ी–कटनी साउथ के बीच अनारक्षित विशेष रेल सेवा का संचालन

रेल न्यूज: कटनी साउथ–मालखेड़ी–कटनी साउथ के बीच अनारक्षित विशेष रेल सेवा का संचालन

प्रेषित समय :19:40:56 PM / Tue, Sep 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. बीना स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कटनी मुड़वारा–बीना मेमू रेल सेवा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है, ऐसे समय में धान कटाई के मौसम में यात्रियों एवं श्रमिकों की अतिरिक्त आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 09015/09016 कटनी साउथ–मालखेड़ी–कटनी साउथ दैनिक अनारक्षित विशेष रेल सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है. यह विशेष रेल सेवा 30 सितम्बर 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी.

गाड़ी संख्या 09015 कटनी साउथ–मालखेड़ी अनारक्षित विशेष गाड़ी कटनी साउथ से 05:20 बजे प्रस्थान कर कटनी मुड़वारा 05:50, रीठी 06:30, सलैया 06:44, बांदकपुर 07:28, दमोह 07:50, पथरिया 08:12, गणेशगंज 08:25, सागर 09:10, जरूआ खेड़ा 09:55 एवं खुरई 10:20 बजे पहुंचते हुए मालखेड़ी 12:00 बजे पहुँचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09016 मालखेड़ी–कटनी साउथ अनारक्षित विशेष गाड़ी मालखेड़ी स्टेशन से 14:40 बजे प्रस्थान कर खुरई 15:05, जरूआ खेड़ा 15:30, सागर 16:10, गणेशगंज 17:05, पथरिया 17:20, दमोह 17:48, बांदकपुर 18:13, सलैया  19:00, रीठी 19:23 एवं कटनी मुड़वारा 20:00 बजे पहुँचते हुए कटनी साउथ 20:40 बजे पहुँचेगी.

ट्रेन में 17 कोच रहेंगे, जिनमें 05 सामान्य, 08 स्लीपर, 02 थर्ड एसी एवं 02 एसएलआर कोच शामिल हैं. रेल प्रशासन यात्रियों से इस विशेष रेल सेवा का लाभ उठाने की अपील करता है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-