जबलपुर में अवैध शराब के काले कारोबार का पर्दाफाश, कार सहित भारी मात्रा में शराब और लाहन जब्त

जबलपुर में अवैध शराब के काले कारोबार का पर्दाफाश, कार सहित भारी मात्रा में शराब और लाहन जब्त

प्रेषित समय :16:10:21 PM / Wed, Sep 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पुलिस ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है, जिसके चलते पुलिस ने पनागर व पाटन क्षेत्र में कार्रवाई की है. इसदौरान 950 पाव देशी शराब, 60 लीटर कच्ची शराब, एक लग्जरी कार  और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं, साथ ही 800 लीटर जहरीला लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है!

दुर्घटनाग्रस्त कार से मिली शराब-

 पाटन क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात एक अजीब और संदिग्ध नजारा देखने को मिला. हनुमान मंदिर के पास सड़क पर भारी भीड़ जमा थी. पास जाकर देखा गया तो एक मारुति जेन एस्टिलो कार (क्रमांक रूक्क 04 ष्टक्च 0458) डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी और चालक मौके से फरार था. पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए वाहन को टोचन कर थाने पहुंचाया. जब कार की डिक्की की तलाशी ली गई, तो पुलिस अधिकारियों की भी आंखें फटी रह गईं! डिक्की के अंदर 19 कार्टूनों में भरकर कुल 950 पाव देशी शराब छिपाई गई थी. पुलिस ने गाड़ी और शराब को जब्त कर फरार चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गंभीर मामला दर्ज कर लिया है.

जंगल में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी, पुलिस ने मारा छापा-

पनगार के ग्राम ककरहाई के जंगल में नाले के पास कुछ शातिर अपराधी अवैध रूप से शराब का निर्माण कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ककरहाई के जंगल में रात के अंधेरे में दबिश दी. जंगल के भीतर एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक के डिब्बों के पास दिखा. पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज केवट (उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बिसेंधी) बताया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-