जबलपुर. जबलपुर में मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन संभागीय कार्यालय पूर्व क्षेत्र, पुराने पावर हाउस परिसर में आमसभा बैठक आयोजित हुई. आमसभा में जबलपुर संभाग पूर्व क्षेत्र के अध्यक्ष श्री संजय सिंह ने कहा कि वे शुरू से बिजली सेक्टर के सबसे पुराने कर्मचारियों के हित में लगातार सकारात्मक ढंग से कार्य करने वाले संगठन मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के साथ था और आज भी हूं तथा सदैव फेडरेशन में रहूंगा.
इस अवसर पर फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक, दिनेश दुबे, उमाशंकर दुबे, राजेश मिश्रा, श्रीमती बीना अहूजा,शैलेन्द्र सिंह, दीपक नामदेव,हर्ष नामदेव, श्रीमती दीपाशा स्वामी, कुमारी काजल लोधी,आशीष ठाकुर, राहुल श्रीवास्तव, सुजीत पटेल, कुमारी दामिनी मौर्य,रामचरण पटेल,एस के चौधरी, विवेक चौबे मोहित पटेल,अजय चौबे, योगेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव ने पूर्व क्षेत्र के अध्यक्ष संजय सिंह का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया.
महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने जबलपुर पूर्व क्षेत्र के साथियों से आमसभा बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कर्मचारियों, कंपनी कैडर कार्मिकों, नियमित कर्मचारियों और सम्माननीय पेंशनर्स की समस्यायों को तत्परता के साथ प्रमुखता से प्रशासन, प्रबंधन के समक्ष रखने के लिए फेडरेशन से जुड़कर सहयोग कीजिए. उन्होंने सभी श्रेणियों के कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्यायों पर विस्तृत चर्चा कर सभी से अनुरोध किया कि फेडरेशन आप की समस्यायों के समाधान हेतु सकारात्मक सोच के साथ बिजली कंपनियों के प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता के साथ रखकर समाधान कराने हरसंभव प्रयास और कार्य कर रहा है.
दिनेश दुबे ने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल की स्थापना के समय से आजतक मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन की विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों, पेंशनर्स के हित में लगातार कराएं गये निर्णयों अच्छे वेतनमान और बेहतरीन सुविधाएं का विवरण देते हुए इसे दिलाने वाले संस्थापक महामंत्री डी पी पाठक जी का उल्लेख करते हुए कहा कि फेडरेशन सदैव से सिर्फ कर्मचारियों के हित में संघर्ष करने वाला संगठन रहा है. राकेश डी पी पाठक, दिनेश दुबे, उमाशंकर दुबे, राजेश मिश्रा ने सभी कर्मचारियों से कहा कि आप सभी अपनी समस्यायों को जबलपुर पूर्व क्षेत्र के अध्यक्ष श्री संजय सिंह को अवगत कराएं. फेडरेशन अध्यक्ष संजय सिंह जी के साथ उन सभी समस्यायों को समाधान हेतु सकारात्मक सोच के साथ प्रबंधन के समक्ष रखेगा.

