त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपये तक बढ़े दाम

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपये तक बढ़े दाम

प्रेषित समय :10:13:37 AM / Thu, Oct 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं. तेल-गैस कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमतों में 60 से 70 रुपये से अधिक तक की बढ़ोतरी की है. अलग-अलग शहरों में टैक्स के आधार पर इसकी नई कीमत अलग-अलग है. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 62.50 रुपये बढ़ गई है. इसके बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 2,810 रुपये हो गई है. त्योहारी सीजन में होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार में कमर्शियल गैस की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर इन कारोबारों की लागत पर पड़ सकता है.

इससे पहले सितंबर में भी कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. लगातार दूसरी बार कीमत बढ़ने से कारोबारियों की लागत और बढ़ सकती है.

दरअसल, होटल, रेस्टोरेंट और छोटे भोजनालय खाना पकाने समेत रोजमर्रा के कारोबार में बड़े पैमाने पर कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं. गैस महंगी होने से खाद्य पदार्थ और पेय तैयार करने की लागत बढ़ सकती है. खासकर कम मार्जिन पर कारोबार करने वाले छोटे प्रतिष्ठानों पर इसका अधिक असर पड़ने की संभावना है. कारोबारियों पर बढ़ी लागत का बोझ पड़ने की स्थिति में इसका असर ग्राहकों से लिए जाने वाले दाम पर भी दिखाई दे सकता है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-