जबलपुर में कार ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल, 3 की हालत गंभीर, छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट

जबलपुर में कार ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल, 3 की हालत गंभीर, छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट

प्रेषित समय :14:43:55 PM / Thu, Oct 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में आज बच्चों से भरी ब्रिटिश स्कूल की वैन और अर्टिगा कार की टक्कर हो गई. हादसा धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र के गढ़ा रोड पर हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल वैन पलट गई. हादसे में वैन में सवार 8 बच्चों को चोट आई है.  हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस के अनुसार स्कूल वैन संजीवनी नगर क्षेत्र से बच्चों को घर छोडऩे के लिए निकली थी. वैन गढ़ा रोड से धनवंतरी नगर रोड की ओर जा रही थी, तभी हादसा हो गया. सूचना मिलते ही संजीवनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों की जानकारी जुटाई. प्रारंभिक जानकारी में अर्टिगा की तेज रफ्तार की बात सामने आई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी. पुलिस आसपास लगे ष्टष्टञ्जङ्क कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर भी जांच कर रही है. बच्चों के घायल होने के बाद स्कूल वैन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल घायल बच्चों की चोट कितनी गंभीर है, इसकी विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है. पुलिस हादसे की परिस्थितियों और दोनों वाहनों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-