जबलपुर : गन कैरिज फैक्ट्री का कानपुर में बजा डंका, मिला सर्वश्रेष्ठ इकाई का एवार्ड

जबलपुर : गन कैरिज फैक्ट्री का कानपुर में बजा डंका, मिला सर्वश्रेष्ठ इकाई का एवार्ड

प्रेषित समय :14:43:23 PM / Sun, Oct 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. कानपुर स्थित एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड मुख्यालय में 1 अक्टूबर को आयोजित भव्य स्थापना दिवस समारोह में तोपगाड़ी निर्माणी को सर्वोच्च उत्पादन लक्ष्य व उत्कृष्ट कार्य के लिए संगठन की सर्वश्रेष्ठ इकाई का सम्मान मिला. जीसीएफ प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त महाप्रबंधक नीलेश सोलंकी ने यह पुरस्कार पूर्व सीजीएम राजीव गुप्ता के कर-कमलों से प्राप्त किया. 

वहीं उत्कृष्ट मुख्य महाप्रबंधक के सम्मान से कंपनी के अध्यक्ष एवं सीएमडी उमेश सिंह ने पूर्व सीजीएम राजीव गुप्ता को नवाजा. ऐतिहासिक उपलब्धि पर वर्तमान मुख्य महाप्रबंधक ऋतुराज द्विवेदी और जनसंपर्क अधिकारी राहुल चौधरी ने निर्माणी के सभी कर्मियों को बधाई दी.

जीसीएफ ने हासिल किया ऐतिहासिक उत्पादन रिकॉर्ड

निर्माणी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 1036 करोड़ रुपये का भारी-भरकम रक्षा उत्पादन पूरा किया. यह कीर्तिमान पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 39 प्रतिशत अधिक रहा. वहीं बीते 3 वर्षों के तुलनात्मक आंकड़ों को देखें तो इसमें 148 प्रतिशत की जबर्दस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. मुख्यालय के अधीन कार्यरत कुल 08 आयुध निर्माण इकाइयों के सम्मिलित उत्पादन में अकेले तोपगाड़ी निर्माणी की कुल भागीदारी 37 प्रतिशत रही. सुरक्षा बल और रक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने में संस्थान का यह योगदान मील का पत्थर सिद्ध हुआ है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-