जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के अंतर्गत नरसिंहपुर स्टेशन के पास स्थित समपार क्रमांक 278 स्पेशल (किमी 906/30-32) पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाना है. इस कार्य के अंतर्गत समपार के अप एवं डाउन ट्रैक पर ट्रैक अनुरक्षण (टर्न आउट स्लीपर नवीनीकरण) का कार्य किया जाएगा.
उक्त कार्य 05 अक्टूबर 2026 को प्रात: 08:00 बजे से 15 अक्टूबर 2026 को शाम 18:00 बजे तक किया जाना निर्धारित है. कार्य की अवधि के दौरान समपार क्रमांक 278 सड़क यातायात के लिए पूर्णत: बंद रहेगा. सड़क यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में वाहन चालक रोड ट्रैफिक गेट क्रमांक 277 एलएचएस एवं 276 आरओबी तथा बायपास रोड का उपयोग कर सकेंगे.
रेल प्रशासन द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि के दौरान समपार क्रमांक 278 से आवागमन न करें तथा यातायात के लिए उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. अनुरक्षण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूर्ण कराने में रेलवे प्रशासन को सहयोग प्रदान करें.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

