रेल न्यूज : मथुरा एवं भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य, महाकौशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

रेल न्यूज : मथुरा एवं भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य, महाकौशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

प्रेषित समय :19:46:35 PM / Mon, Oct 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के पलवल-मथुरा रेलखंड में मथुरा एवं भूतेश्वर स्टेशनों पर थर्ड एवं फोर्थ लाइन के कनेक्शन हेतु यार्ड रीमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है. इस कार्य के अंतर्गत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से संबंधित कुछ गाडिय़ों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है.

हजऱत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित

1- गाड़ी संख्या 12190 हजऱत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को हजऱत निजामुद्दीन स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया गाजिय़ाबाद जंक्शन-मितावली-आगरा कैंट होकर जबलपुर की ओर संचालित होगी. यह परिवर्तन एक ट्रिप के लिए रहेगा.

हजऱत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस री-शिड्यूल

2- गाड़ी संख्या 12060 हजऱत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को हजऱत निजामुद्दीन स्टेशन से अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 120 मिनट री-शिड्यूल होकर प्रस्थान करेगी. यह री-शिड्यूल एक ट्रिप के लिए रहेगा.

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उक्त परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं तथा यात्रा से पूर्व संबंधित गाड़ी के परिचालन समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-