जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2026, स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वच्छता विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छ एवं सुंदर रेल परिसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 3 से 5 अक्टूबर 2026 तक पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडलों में प्रमुख एवं अधिक यात्री आवागमन वाले स्टेशनों तथा विभिन्न रेल परिसरों में विशेष गहन सफाई अभियान चलाया जा रहा है.
इस तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान नियमित दैनिक सफाई से आगे बढ़कर स्टेशनों एवं रेल परिसरों के अधिक उपयोग वाले तथा अधिक दृश्यता वाले स्थानों की गहन एवं यांत्रिक सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराना है.
स्टेशनों पर गहन सफाई
अभियान के अंतर्गत प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज (स्नह्रक्च), कॉनकोर्स, सीढिय़ों, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्किंग क्षेत्रों की डीप स्क्रबिंग एवं प्रेशर वॉशिंग की जा रही है. इसके साथ ही सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों में टाइल्स, फिटिंग्स, वॉश बेसिन एवं फ्लश सिस्टम की डी-स्केलिंग एवं गहन सैनिटाइजेशन किया जा रहा है. आवश्यकतानुसार दुर्गंध प्रबंधन एवं खराब स्पेयर पार्ट्स को बदलने की कार्यवाही भी की जा रही है. प्रतीक्षालय एवं कॉनकोर्स में ओवरहेड स्ट्रक्चर, सीलिंग फैन, लाइट फिटिंग्स एवं साइनेज बोर्ड की सफाई की जा रही है. सभी डस्टबिन को खाली कर उनकी स्क्रबिंग तथा क्षतिग्रस्त डस्टबिन एवं लाइनर को बदलने की कार्यवाही की जा रही है. प्लेटफॉर्म के आसपास स्थित नालियों एवं जल निकासी मार्गों से सिल्ट एवं मलबे को हटाया जा रहा है.
पेंट्री, बेस किचन एवं कैटरिंग इकाइयों में विशेष सफाई
पेंट्री कार, बेस किचन एवं खाद्य भंडारण क्षेत्रों में किचन सरफेस, एक्जॉस्ट हुड एवं डक्ट की डीग्रीसिंग तथा कुकिंग उपकरणों, बर्तनों एवं स्टोरेज रैक की गहन सफाई की जा रही है. पेंट्री कारों, बेस किचन एवं खाद्य भंडारण क्षेत्रों में कीट एवं कृंतक नियंत्रण की कार्यवाही भी संबंधित कैटरिंग एजेंसियों के समन्वय से की जा रही है. किचन ड्रेनेज लाइन एवं ग्रीस ट्रैप की सफाई कर जाम एवं दुर्गंध की समस्या को रोकने के उपाय किए जा रहे हैं. इसके अलावा पेंट्री एवं बेस किचन से जुड़े पेयजल प्वाइंट एवं जल भंडारण टैंकों का निरीक्षण एवं सफाई भी की जा रही है.
प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम एवं विश्राम गृहों की सफाई
यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतीक्षालयों, रिटायरिंग रूम, रनिंग रूम एवं विश्राम गृहों, लिनेन एवं कारपेट की डीप क्लीनिंग की जा रही है. फर्श की स्क्रबिंग एवं पॉलिशिंग के साथ-साथ एयर कंडीशनर फिल्टर एवं डक्ट की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. संलग्न वॉशरूम एवं स्नान क्षेत्रों का सैनिटाइजेशन तथा नल, गीजर एवं फ्लश सिस्टम की कार्यशीलता की जांच की जा रही है.
कार्यालय एवं प्रशासनिक भवनों में भी विशेष अभियान
पश्चिम मध्य रेल के कार्यालयों एवं प्रशासनिक भवनों में कार्यालय कक्ष, कॉरिडोर, सीढिय़ों, रिकॉर्ड/फाइल रूम एवं कैंटीन की गहन सफाई की जा रही है. फर्नीचर, फाइलों एवं कार्यालय उपकरणों की डस्टिंग भी की जा रही है. इसके साथ ही ई-वेस्ट एवं अनुपयोगी/पुरानी सामग्री वाले स्थानों की सफाई कर ऐसी सामग्री का अधिकृत माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है.
यांत्रिक उपकरणों का अधिकतम उपयोग
तीन दिवसीय अभियान के दौरान उपलब्धता के अनुसार मैकेनाइज्ड स्क्रबर-ड्रायर, हाई-प्रेशर जेट वॉशर, राइड-ऑन स्वीपर एवं फॉगिंग मशीनों सहित विभिन्न यांत्रिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि कम समय में अधिक क्षेत्र को प्रभावी ढंग से स्वच्छ किया जा सके.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

