मुंबई. भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट का सिलसिला आखिरकार थम गया है. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई थोड़ी नरमी के कारण सोमवार को निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार में रौनक लौट आई.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 472.77 अंक की तेजी के साथ 72,382.47 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 133.80 अंक की बढ़त लेकर 22,555.75 पर बंद हुआ. आज बाजार के सभी बड़े इंडेक्स हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए.
बाजार में तेजी आने की बड़ी वजहें
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस रिकवरी के पीछे दो मुख्य वैश्विक कारण रहे. पहला, अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़े आने के बाद यह उम्मीद जगी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में आगे आक्रामक बढ़ोतरी नहीं करेगा. इससे निवेशकों का हौसला बढ़ा है. दूसरा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें थोड़ी नरम होकर 102 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गईं, जिससे महंगाई को लेकर चिंता थोड़ी कम हुई. हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और डॉलर के मुकाबले रुपये का 96 के पार कमजोर होना अब भी बाजार के लिए एक बड़ी चिंता बनी हुई है.
अहम सपोटर्: निफ्टी के लिए 22,400 से 22,350 का स्तर एक बहुत मजबूत सपोर्ट बन गया है. जब तक बाजार इसके ऊपर है, घबराने की बात नहीं है.
बड़ी रुकावट: बाजार को आगे बढऩे के लिए 22,600 से 22,700 के स्तर को पार करना होगा. अगर निफ्टी 22,700 के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है, तो यह तेजी 23,000 के स्तर तक जा सकती है.
बुधवार को आने वाला भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का मौद्रिक नीति फैसला इस हफ्ते बाजार की अगली दिशा तय करेगा.
शानदार कमाई कराने वाले शेयसर्: रोजमर्रा के सामान बनाने वाले सेक्टर यानी FMCG इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.67% की तेजी आई. इसके बाद टेलीकॉम, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बैंकिंग शेयर्स का नंबर रहा. दिग्गजों में ITC, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा मुनाफे में रहे. आईटीसी के शेयरों में बेहतरीन तिमाही अपडेट के बाद जोरदार खरीदारी दिखी.
गिरावट वाले शेयसर्: दूसरी तरफ, हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा मुनाफावसूली देखी गई और यह सबसे पीछे रहा. एचसीएल टेक, सिप्ला, सन फार्मा, इंफोसिस, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

