दिल्ली में ECI के खिलाफ हल्ला बोल, कांग्रेस की हुंकार-गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा, अखिलेश ने कहा-BJP ही CEC

दिल्ली में ECI के खिलाफ हल्ला बोल, कांग्रेस की हुंकार-गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा, अखिलेश ने कहा-BJP ही CEC

प्रेषित समय :13:44:59 PM / Tue, Oct 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. इसी कड़ी में आज (मंगलवार, 6 अक्टूबर) विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक दिल्ली की सड़कों पर उतरा. इंडिया ब्लॉक के नेता संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं. सभी नेता सेव माई वोट लिखे स्लोगन और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर हाथों में लिए हैं.

इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता और सांसद शामिल हैं. 30 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक थी. इस बैठक के बाद ही इस मार्च का ऐलान किया था. मार्च से पहले सभी सांसद सुबह 10:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर जुटे और इसके बाद मार्च शुरू किया.

राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

इस बीच पुलिस ने विपक्षी सांसदों को आगे बढऩे से रोक दिया है. जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठक गए हैं. सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि 'त्र4ड्डठ्ठद्गह्यद्ध, द्बह्लह्य स्रशठ्ठद्ग, ड्ढह्म्श.ञ्जद्बद्वद्ग ह्लश ह्म्द्गह्यद्बद्दठ्ठÓ. वहीं पुलिस और नेताओं के बीच झड़प भी हुई. राहुल गांधी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और उन्होंने बैरियर पर चढ़कर तिरंगा फहराया. प्रदर्शन में शामिल लोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

हिरासत में राहुल और प्रियंका

इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इसके साख ही अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर दाखिल हो चुके हैं और उनके साथ दीपेंद्र हुड्डा भी हैं. सभी नेता श्वष्ट दफ्तर जाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया. इस दौरान बहसबाजी भी हुई. इसके बाद राहुल और प्रियंका आकाशवाणी भवन के परिसर के अंदर बैठ गए. उनके साथ कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, चरणजीत सिंह चन्नी और अन्य के साथ नेता भी परिसर के अंदर मौजूद हैं. इस बीच कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा-ये आकाशवाणी है- गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा.

बीजेपी ही सीईसी है

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जो देश की ख़ातिर हैं लड़ते वो गिरफ़्तारी से डरते नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ही सीईसी है. देश का एकमत, सीईसी दे त्यागपत्र!. उन्होंने कहा वन नेशन, वन इलेक्शन की थोथी बात करने वालों का असली मंसूबा और चंडीगढ़ी चाल ये है कि एक बार में ही चुनाव कराकर सब निपटा दो, बार-बार घपला करने की ज़रूरत ही न पड़े। घपला-घोटाला जितनी कम बार होगा, पकड़े जाने की आशंका भी उतनी ही कम होगी.

भारत के नहीं भाजपा के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

विरोध प्रदर्शन के दौरान, टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि बहुत ज़्यादा दबाव है और ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं, बल्कि भाजपा के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं.

चुनाव आयोग का घेराव

करीब 19 विपक्षी दलों के नेता आज दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव कर और सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाल रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी लोग संसद से चुनाव आयोग  मुख्यालय तक करीब 3 किमी पैदल जाएंगे. हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस मार्च से दूरी बनाई है. पार्टी का कहना है कि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-