जबलपुर में डीजे के कोलाहल के खिलाफ उठी बुलंद आवाज, एसपी ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

जबलपुर में डीजे के कोलाहल के खिलाफ उठी बुलंद आवाज, एसपी ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

प्रेषित समय :17:59:51 PM / Tue, Oct 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में नो डीजे शहर  बनाने की मांग अब जोर पकडऩे लगी है. डीजे के कानफाडू शोर और उससे होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के खिलाफ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कड़ा रुख अपनाया है. आज नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच, भारतीय वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन, सीनियर सिटीजन वेलफेयर संघ, महिला समिति और पेंशनर्स समाज सहित कई संगठनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और एस.पी. को एक ज्ञापन सौंपा.

संगठनों ने मांग की है कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर शहर की तरह जबलपुर में भी डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए. ज्ञापन में बताया गया है कि डीजे के अत्यधिक शोर से बुजुर्गों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, साथ ही गर्भस्थ शिशुओं के स्वास्थ्य पर भी इसके बेहद विपरीत और खतरनाक परिणाम पड़ रहे हैं.

नागरिकों के जीवन को खतरे में डालने वाले कानफाडू शोर के आयोजकों और डीजे संचालकों पर हत्या की कोशिश (धारा 307) जैसी गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है. इस विरोध प्रदर्शन में डॉ. पी.जी. नाजपांडे, टी.के. रायघटक, एड. वेदप्रकाश अधौलिया, सुभाष चन्द्रा, सुशीला कनौजिया, संतोष श्रीवास्तव, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक और वरिष्ठजन उपस्थित रहे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-