जबलपुर. जिले पाटन रोड पर मंगलवार की देर रात दो सड़क हादसे सामने आए हैं. इनमें कार की टक्कर से पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों में दो को गंभीर हालत में मेडिकल भेजा गया है. पुलिस कार की छानबीन कर रही है.
पाटन पुलिस ने बताया कि में मंगलवार रात सूखा निवासी प्रवीण सिंगौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने बड़े भाई रंजीत सिंगौर और मोहल्ले की पार्वती बाई सिंगौर, निखलेश उइके एवं नीतेश कुमार उइके के साथ मजदूरी करने ग्राम सूखा पाटन गये थे. शाम लगभग 6-15 बजे तिलगवां मोड़ के पास पाटन-जबलपुर मेन रोड के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे. तभी पाटन तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 34 जेड डी 7290 का चालक ने उसके भाई रंजीत सिंगौर, पार्वती बाई सिंगौर, नीतेश कुमार को टक्कर मार दी. दुर्घटना में तीनों को चोटें आईं.
इसी तरह पप्पू झारिया निवासी कछपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नर्मदा प्रसाद झारिया, सुरेश कुमार कुडापे और मिस्त्री अनिल कुमार के साथ सेंटिंग का काम करने पाटन में दुबे जी के मकान में आया था. मकान की नाम तुड़ाई व ठेका लेने के बाद मोटर सायकलों से जबलपुर वापस आ रहे थे. रात लगभग 8 बजे पाटन-जबलपुर मेन रोड ग्राम भौंरदा तिराहा के पास कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 5081 का चालक ने नर्मदा प्रसाद की मोटर सायकल में टक्कर मार दी. दिया जिससे नर्मदा प्रसाद व सुरेश कुमार दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये. दोनों को उपचार के लिए अनिल कुमार के साथ मेडिकल भिजवाया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

