जबलपुर से मंडला जा रही बस हादसे का शिकार : खड़े ट्रक में घुसी, बच्ची समेत 3 घायल

जबलपुर से मंडला जा रही बस हादसे का शिकार : खड़े ट्रक में घुसी, बच्ची समेत 3 घायल

प्रेषित समय :13:32:17 PM / Wed, Oct 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्य प्रदेश के मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार की देर रात एक जबलपुर से मंडला जा रही यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में एक बच्ची समेत तीन यात्री घायल हो गए. सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. यह घटना टिकरिया थाना क्षेत्र के भावल के पास हुई, जब जबलपुर से मंडला आ रही खेरावाली बस (एमपी 20 पीए 0687) ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया.

हादसे की वजह स्पष्ट नहीं

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टिकरिया थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. बस में सवार बाकी यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनकी मंजिल तक पहुंचाया गया. फिलहाल, हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है. टिकरिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-