‘Rise and Fall 2’ में राखी सावंत की धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप यादव संग बनीं राधा; कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर किया डांस

‘Rise and Fall 2’ में राखी सावंत की धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप यादव संग बनीं राधा; कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर किया डांस

प्रेषित समय :16:53:51 PM / Wed, Oct 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2’ में इस वीकेंड एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए राखी सावंत की एंट्री हुई. राखी के आते ही शो का माहौल बदल गया और टावर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ उन्होंने जमकर मस्ती की. अपने चिर-परिचित अंदाज में राखी ने डांस और बातचीत के साथ खूब सुर्खियां बटोरीं.

शो में राखी सावंत ने अलग-अलग कंटेस्टेंट्स के साथ समय बिताया. उन्होंने गौतम गुलाटी के साथ डांस किया, जबकि करण पटेल के साथ भी एक मजेदार परफॉर्मेंस दी. वहीं मनीष के साथ उनकी मस्ती भी देखने को मिली.

तेज प्रताप के सामने बनीं राधा
राखी सावंत की एंट्री का एक खास पल तब देखने को मिला, जब उन्होंने ‘अल्टीमेट रूलर’ तेज प्रताप यादव के सामने राधा का किरदार निभाते हुए डांस किया. तेज प्रताप को शो में ‘कान्हा’ के रूप में दिखाया गया, जिसके साथ राखी ने राधा बनकर परफॉर्मेंस दी.

राखी का देसी लुक भी चर्चा में रहा. लहंगा-चोली में उन्होंने अपने डांस से शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स का मनोरंजन किया.

स्वरा और प्रियंका से भी की खुलकर बात
राखी सिर्फ डांस और मस्ती तक सीमित नहीं रहीं. उन्होंने शो में स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी के साथ बातचीत भी की. इस दौरान उन्होंने दोनों से शो के गेम और उनके नजरिए को लेकर बेबाक अंदाज में अपनी बातें रखीं.

शो के माहौल में उस वक्त भी हलचल देखने को मिली, जब चीटिंग से जुड़े आरोपों पर गौतम गुलाटी ने शहजाद पूनावाला से बातचीत की और उन्हें अपनी गतिविधियों की जिम्मेदारी लेने की बात कही.

वीरेंद्र सहवाग ने संभाली कमान
इस एपिसोड में शो के होस्ट और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत की. उन्होंने काजल राघवानी के गेमप्ले की तारीफ करते हुए उन्हें ‘वर्कर ऑफ द वीक’ चुना.

वहीं ‘बारूद फैक्ट्री’ टास्क के दौरान कायरा के प्रदर्शन पर भी सहवाग ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने उन्हें अपने गेम पर फोकस करने और दूसरों के लिए मुकाबला छोड़ने से बचने की सलाह दी.

क्या है ‘Rise and Fall 2’ का फॉर्मेट?
‘Rise and Fall 2’ की स्ट्रीमिंग Amazon MX Player पर हो रही है और वीरेंद्र सहवाग इसे होस्ट कर रहे हैं. शो की शुरुआत के कुछ ही दिनों में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद और रणनीति से जुड़े कई मोड़ देखने को मिले हैं.

शो में स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, करण पटेल और मनीष कश्यप समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं. सिवेत तोमर भी शो का हिस्सा थे, लेकिन शहजाद पूनावाला के साथ विवाद के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-