ट्रेन में रुपए मांगते पकड़ाए 3 किन्नर, कटनी से जबलपुर के बीच कई यात्रियों से की अवैध वसूली, नहीं देने पर अभद्रता भी की

ट्रेन में रुपए मांगते पकड़ाए 3 किन्नर, कटनी से जबलपुर के बीच कई यात्रियों से की अवैध वसूली, नहीं देने पर अभद्रता भी की

प्रेषित समय :15:53:18 PM / Thu, Oct 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. कटनी से जबलपुर के बीच चलती ट्रेन में यात्रियों से पैसे मांगने और अभद्रता करने के आरोप में आरपीएफ ने तीन किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की है. आरपीएफ के मुताबिक, तीनों ने कई यात्रियों से पैसे मांगे. रुपए नहीं देने वाले यात्रियों के साथ बदतमीजी की गई.  

उप निरीक्षक राजकुमार चंदेल, प्रधान आरक्षक जितेंद्र तिवारी, विपिन कुमार दुवे, आरक्षक हरिकेश दुवे और आरक्षक अरुण यादव प्लेटफार्म पर तैनात थे. इसी दौरान गाड़ी क्रमांक 11401 आउटर पर आकर रुकी.  आरपीएफ ने कोच में चेकिंग की तो तीन किन्नर बिना अधिकार पत्र के यात्रियों से पैसे मांगते मिले. यात्रियों ने आरपीएफ से उनके द्वारा परेशान करने की शिकायत की. आरपीएफ ने इटारसी के नाला मोहल्ले में रहने वाले बबली गुरु रेशम खान उम्र 35 वर्ष, काली गुरु रेशम खान 45 वर्ष व गंगा गुरु संजना 48 वर्ष को पकड़ा है. तीनों के खिलाफ धारा 137 और 145 रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-