सीजेपी आंदोलन: यूट्यूबर ध्रुव राठी गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में, दीपके, रांका को प्लेन से उतारकर पुलिस ले गई

सीजेपी आंदोलन: यूट्यूबर ध्रुव राठी गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में, दीपके, रांका को प्लेन से उतारकर पुलिस ले गई

प्रेषित समय :16:18:11 PM / Sat, Oct 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और स्ढ्ढक्र मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर धरपकड़ शुरू कर दी है. प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले विदेश से भारत पहुंचे मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने शनिवार तड़के उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में ले लिया है. वहीं सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके, रांका व अन्य पदाधिकारियों को प्लेन के हवाई अड्डे पर उतरते ही पुलिस विमान के अंदर दाखिल हुई और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गई.

तड़के घर में दाखिल हुई पुलिस, मां की मौजूदगी में लिया हिरासत में

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम सुबह-सवेरे गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार आवास पर पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम जबरन आवास के भीतर दाखिल हुई और वहां मौजूद ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया. कार्रवाई के समय घर पर उनकी मां भी मौजूद थीं. उल्लेखनीय है कि ध्रुव राठी एक दिन पहले ही भारत पहुंचे थे और उन्हें राजधानी के इंडिया गेट इलाके में भी देखा गया था.

अब तक 500 प्रदर्शनकारी हिरासत में, 50 पर आपराधिक पृष्ठभूमि का आरोप

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए एहतियातन कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे और राजधानी में जमावड़ा बढ़ाने के आरोप में अब तक 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है. सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से करीब 50 लोग आपराधिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं. पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि कानून का उल्लंघन करने और शांति व्यवस्था बिगाडऩे की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-