सतना. मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नदी में जा गिरी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हैं. सभी उत्तर प्रदेश में कानपुर के रहने वाले हैं. शारदा माता के दर्शन करने मैहर आ रहे थे.
ये दर्दनाक हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजे हुआ. मौके से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्री गाड़ी गिरी देख नदी में उतरे. सभी को पानी से बाहर निकाला. फिर पुलिस को फोन किया. मृतकों की पहचान कानपुर निवासी सुनील गुप्ता (50) और हिमांशु सिंह सेंगर (30) के रूप में हुई है. घायलों को चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे की वजह का पता लगा रही पुलिस
पुलिस हादसे का कारण तलाश रही है. आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से गाड़ी नदी में गिरी. घायलों की हालत संभलने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे. मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


