मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

प्रेषित समय :17:31:51 PM / Mon, Oct 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मैहर. मध्य प्रदेश के मैहर का नाम एशिया के मैप पर लिख गया है. मैहर के गौरव दिवस पर 3430 छात्र-छात्राओं ने एक साथ कथक कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है. फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने 9 मिनट 34 सेकंड तक कथक डांस किया. 

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मैहर वासी मौजूद रहे. बच्चों की लय और ताल ने वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया. यह उपलब्धि मैहर सहित मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है.

एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक

मैहर में सोमवार को ऐसी सांस्कृतिक परफॉर्मेंस देखी गई जिसने जिले का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा दिया. दरअसल सोमवर को फुटबॉल ग्राउंड पर मैहर का गौरव दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ शुरु हुई. स्थापना दिवस पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बचाने के मकसद से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान 3430 छात्र-छात्राओं ने एक साथ कथक की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक एकजुटता का अनोखा उदाहरण पेश किया.

मैहर में कथक नृत्य में बना रिकॉर्ड

कथक देखने के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम फुटबॉल ग्राउंड में मौजूद थी. पूरा क्राइटेरिया देखने के बाद टीम ने कथक के एशिया रिकॉर्ड का ऐलान किया. टीम ने इस उपलब्धि पर प्रभारी मंत्री राधा सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी की मौजूदगी में मंच से एशिया रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी सौंपा. इस कार्यक्रम के बाद शारदा आरती का आयोजन हुआ. बता दें कि गौरव दिवस के मौके पर आज शाम को 10 वर्षों तक के बच्चों का फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा.

एशिया बुक का रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड जजमेंट अधिकारी बी के जैन ने बताया कि, एक साथ 3430 छात्रों के द्वारा सामूहिक कत्थक की प्रस्तुति दी गई है. जिसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. इसके पहले का रिकॉर्ड 1400 छात्रों का रहा है. जिन्होंने सामूहिक कत्थक की प्रस्तुति दी गई थी. लेकिन आज यह रिकॉर्ड मैहर के फुटबॉल ग्राउंड पर टूटा है. जिसमें 3430 छात्रों ने एक साथ 9 मिनट से अधिक समय तक कथक की प्रस्तुति दी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-