जबलपुर के अधारताल में रिटायर्ड आर्मीकर्मी के सूने घर से लाखों की चोरी: बेंगलुरु से लौटे दम्पति को मिले टूटे ताले

जबलपुर के अधारताल में रिटायर्ड आर्मीकर्मी के सूने घर से लाखों की चोरी: बेंगलुरु से लौटे दम्पति को मिले टूटे ताले

प्रेषित समय :17:20:26 PM / Sun, Oct 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित अधारताल क्षेत्र से एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है. यहां 506 आर्मी बेस वर्कशॉप फैक्ट्री से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग दम्पति के सूने घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, विदेशी मुद्रा और अन्य कीमती सामान पार कर दिया. पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार शिव बहादुर सिंह उम्र 70 वर्र्ष  महाकौशल नगर (सरस्वती स्कूल के पीछे, अधारताल) में अपनी पत्नी उषा सिंह के साथ निवास करते हैं. उनके बेटे वर्तमान में दुबई में नौकरी करते हैं और उनकी तीनों बेटियों का विवाह हो चुका है. बीती 30 सितंबर 2026 को शिवबहादुर सिंह अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का उपचार कराने के सिलसिले में बेंगलुरु अपनी बेटी तान्या सिंह के घर गए हुए थे. इसके बाद जब वे लगभग नौ दिन बाद यानी 9 अक्टूबर 2026 की रात वापस अपने घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले. जब दम्पति ने घर के अंदर कदम रखा, तो सारा सामान बिखरा हुआ था और बेडरूम में रखी अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था. अज्ञात चोरों ने बड़े शातिर तरीके से घर के सभी ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया था.

पुलिस को पूछताछ में पीडि़त ने बताया कि चोरों ने सोने की 2 अंगूठी, 1 हार और 1 चेन, चांदी की 4 जोड़ी पायल, 1 करधन, 6 चांदी के सिक्के, 5 बेलपत्र, 3 छत्र और 1 लॉकेट, ताबें व पीतल के बर्तन व पांच पुराने मोाबाइल फोन चोरी गए है. पुलिस ने पीडि़त शिवबहादुर सिंह से पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस मामले में आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

कुण्डम में भी चोरी की घटना-

इसी तरह कुण्डम के ग्राम बटई में रहने वाले राहुल श्रीपाल उम्र 33 वर्ष के घर में सेंध लगाकर घुसे चोरोंने आलमारी में रखे सोने का 1 हार, 2 पेंडल, 1 चैन, 1 अंगूठी, बेंदी, 2 पांचाली, 1 जोड़ी झुमकी, टाप्स, चांदी की 2 जोड़ी  पायल, 1 कड्डोरा, बिछिया, चैन गायब थे. पुलिस ने राहुल की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-