अधारताल क्षेत्र में वृद्धा का मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अधारताल क्षेत्र में वृद्धा का मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

प्रेषित समय :15:06:05 PM / Mon, Oct 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर.एमपी के जबलपुर स्थित अधारताल क्षेत्र में वृद्ध महिला के साथ लूट करने वाले दो आरोपियों क़ो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र व घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की हैं. पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई लूट की अन्य घटनाओ के संबंध में भी पूछताछ कर रही है. घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया की 9 अक्टूबर की शाम करीब 7:15 बजे, 60 वर्षीय सुशीला केशरवानी निवासी जयप्रकाश नगर घर से अकेली टहलने निकली थीं. जैसे ही वह बाबा श्रीवास्तव के घर के पास पहुँचीं, पीछे से बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और पीछे बैठे लड़के ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया तथा गायत्री नगर की ओर फरार हो गए. पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अधारताल में बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी.

​पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के कई सीसीटीवी फुटेजों की बारीकी से जांच की. फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी सोहित उर्फ करछुल अंसारी उम्र 21 वर्ष, निवासी हनुमानताल व एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया मंगलसूत्र और बाइक बरामद कर ली.

​इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार और उनकी पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-