कोरियर डिलीवरी ऐप के नाम पर ठगी: रिटायर्ड उद्योग अधिकारी का मोबाइल हैक कर 47 हजार पार

कोरियर डिलीवरी ऐप के नाम पर ठगी: रिटायर्ड उद्योग अधिकारी का मोबाइल हैक कर 47 हजार पार

प्रेषित समय :17:10:55 PM / Mon, Oct 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में मदनमहल क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत जिला व्यापार व उद्योग केंद्र अधिकारी को सुरेश कुमार खत्री को बैंक एटीएम कार्ड की डिलीवरी न मिलने पर ऑनलाइन जानकारी जुटाना महंगा साबित हो गया. शातिर साइबर ठगों ने झांसा देकर उनके मोबाइल में फर्जी कोरियर ऐप इंस्टॉल करवाया और बैंक खातों से कुल 46,996.14 उड़ा लिए. पीडि़त की शिकायत पर गढ़ा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसा प्रेम नगर, मदन महल निवासी 64 वर्षीय सुरेश कुमार खत्री (सेवानिवृत्त, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र) ने एक्सिस बैंक में नए एटीएम कार्ड का आवेदन दिया था. 10 दिनों तक कार्ड न मिलने पर वे शाखा पहुंचे, तो अधिकारियों ने बताया कि कार्ड 15 सितंबर को ही डिलीवर हो चुका है. डाकघर से भी कोई जानकारी न मिलने पर उन्होंने 16 सितंबर को गूगल पर कोरियर डिलीवरी ऐप सर्च किया और उसमें अपनी जानकारी दर्ज की.

इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उनके व्हाट्सएप पर एक  एपीके फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया. ठगों ने उनके एक्सिस बैंक खाते से 5 किश्तों में 29,996 रुपए व एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 8 किश्तों में ?16,999 रुपए निकाल लिए. बैंक बैलेंस कम होने के मैसेज मिलने पर उन्हें ऑनलाइन ठगी का एहसास हुआ. पीडि़त की रिपोर्ट पर थाना गढ़ा में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 319(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है. पुलिस हैकर्स और संबंधित बैंक खातों/मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग में जुटी है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-