जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग, दिल्ली पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग, दिल्ली पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में

प्रेषित समय :10:52:32 AM / Tue, Oct 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को फिर हिरासत में ले लिया.जानकारी के मुताबिक, दोनों अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे.इससे पहले भी सीजेपी के नेताओं को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था.

आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है.इसमें भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

प्रदर्शन की तारीख तय करने के लिए पुलिस से किया आग्रह

सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने सोमवार को संसद मार्ग थाने पहुंचकर एक आवेदन दिया था.इसमें उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए अपनी सुविधानुसार दिन और समय तय कर उन्हें सूचित किया जाए.दास के मुताबिक, पुलिस ने पहले निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण उनका आवेदन रद्द करने की बात कही थी.इसके बाद उन्होंने नया आवेदन देकर 24 घंटे के भीतर प्रदर्शन की तारीख और समय बताने का अनुरोध किया.

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाया

आवेदन देने के कुछ समय बाद ही जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया.इस पर सीजेपी के संयोजक अभिजीत दिपके ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा.

पहले भी हिरासत में लिए गए थे सीजेपी के नेता

इससे पहले शनिवार को सीजेपी के सदस्य अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया था.तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले थे.हालांकि, प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने उन्हें विमान से हिरासत में ले लिया था.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-